सबसे जरूरी है — घबराएँ नहीं और व्यक्ति को चोट से बचाएँ।
✅ आसपास की खतरनाक चीज़ें हटाएँ
✅ सिर के नीचे नरम चीज़ रखें
✅ दौरा कितनी देर चला, इसका समय नोट करें
✅ जब सुरक्षित हो, व्यक्ति को करवट लिटाएँ
✅ दौरा खत्म होने के बाद उसके साथ रहें
और ये 5 चीज़ें कभी न करें:
❌ मुंह में चम्मच, उंगली, कपड़ा या कोई वस्तु न डालें
❌ हाथ-पैर पकड़कर झटके रोकने की कोशिश न करें
❌ पूरी तरह होश आने से पहले पानी, खाना या मुंह से दवा न दें
❌ आसपास भीड़ न लगाएँ
❌ व्यक्ति को अकेला न छोड़ें
⚠️ एक जरूरी भ्रम: दौरे के दौरान व्यक्ति अपनी जीभ “निगल” नहीं सकता। इसलिए मुंह में चम्मच या दूसरी चीज़ डालने की जरूरत नहीं है। इससे उल्टा गंभीर चोट लग सकती है।
🚨 दौरा 5 मिनट या उससे अधिक चले, बार-बार दौरे आएँ और बीच में होश न आए, सांस लेने में गंभीर परेशानी हो, गंभीर चोट लगी हो, या जीवन में पहली बार दौरा पड़ा हो तो तुरंत मेडिकल सहायता लें।
याद रखें: PROTECT • POSITION • TIME • STAY